नगर पालिका सिहोरा कराएगी प्राइवेट ठेकेदारों से वार्डो की साफ सफाई

प्रेसिडेंट ऑफ मेंबर की बैठक में जल्द ही प्रस्ताव होगा जारी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर के सिहोरा में विगत पांच दिनों से साफ सफाई कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण सिहोरा शहर व वार्डो में जगह-जगह कचरों के ढेर से उठने लगी दुर्गंध व बदबू मारने लगीं हैं। इस दौरान नगर पालिका परिषद सिहोरा सीएमओ एवं सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल की वार्तालाप होने के बाद भी बातचीत से नहीं निकला कोई हल । सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि अब शीघ्र ही नगर पालिका परिषद सिहोरा की आगामी 20 मई को पीआईसी की बैठक बुलाकर संपूर्ण शहर की साफ सफाई की व्यवस्था प्राइवेट सेक्टर को सौंपने की तैयारी में है। क्योंकि सफाई कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल कर्मचारियों के वेतन की मांग के साथ साथ अन्य मांगों पर भी बात के लिए आड़ा हुआ है। देखा जाएं तो निकाय के नियम के विरुद्ध पाया गया हैं। इन सभी कर्मचारी पर नगर पालिका प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए शहर की साफ सफाई व्यवस्था के लिए प्राइवेट आउट सोर्स संस्थाओं से संपर्क करना शुरू कर दिया। जल्द ही नगर की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो जाएंगी।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ओझा ने बताया कि एक माह के वेतन विलम्ब को लेकर 13 से 20 मई 2025 तक सभी हड़ताल पर अड़े हुए हैं। इस समस्या और समाधान को लेकर निर्णय जल्द ही लिया जायेगा।



