निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । अपने भ्रमण की श्रखंला में रविवार को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर तेंदूखेड़ा पहुँचे। उन्होंने सीएम राइज स्कूल के निर्माणाधीन भवन के सबंध में बैठक ली। बैठक उपरांत स्कूल का निरीक्षण किया। शिक्षकों से बेहतर शिक्षा सबंधी निर्देश दिए। साथ ही कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के अंको को किस तरह बेहतर बनाया जा सकता है, के सबध मे महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
इसके उपरांत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर दोपहर के समय बम्होरी ग्राम पहुँचे। यहाँ पर सीएम राइज स्कूल के भवन का निर्माण हो रहा है। उन्होंने सबंधित निर्माण एजेंसी से कार्य के सबध मे जानकारी ली और कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिये।
शिक्षको की ली बैठक
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर सीएम राइज स्कूल पहुँचे। उन्होने यहा शिक्षकों की बैठक ली। बैठक में जिन छात्रों के इस वर्ष कम अंक आये है, उनको बेहतर बनाने के लिए क्या-क्या प्रयास किये जा रहे है ,की जानकारी ली। सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य हेतराम अहिवाल ने बताया अतिरिक्त कक्षाओं के साथ छात्रों की कमियों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिस विषयो मे छात्राओं को कम अंक मिले है उनके सबध मे शिक्षकों द्वारा समीक्षा की जा रहीं है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने समर कैम्प के सबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के बाद की प्रशंसा
बैठक उपरांत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने स्कूल में चल रही कक्षाओ का निरीक्षण किया। यहाँ विभिन्न तरह की पेंटिंग थी, बताया गया यह सभी पेंटिंग छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई है और हर पेंटिंग पर छात्र और छात्राओं के नाम भी लिखें है, यह देख कलेक्टर ने प्रशंसा की। यहाँ से कलेक्टर ने सहायक सामग्री कक्ष एस्ट्रोनामी कक्ष और आई सी टी कक्षाओं का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त क्लास लगाने दिये निर्देश
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा जो छात्र-छात्राये इस वर्ष कम अंक लेकर आये है, उनको बेहतर अंक लाने के लिए उनकी अतरिक्त कक्षाएं लगाई जाये और जो भी कमियाँ हों उनको तत्काल बताये।
जीवन में 3 सी का बड़ा महत्व है यदि इस बात को समझ गए तो रिजल्ट सुधरने में देर नहीं लगेगी
शिक्षा व्यवस्था को बेहतर कैसे बनाया जाए, गुणवत्ता के साथ बच्चों को शिक्षा मिले जिसके लिए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सीएम राईज स्कूल के निरीक्षण के दौरान जीवन में 3 सी का महत्व बतया है। उन्होंने कहा हमने 3 सी के ऊपर बात करने की कोशिश की है, सबसे पहले कांसेप्ट क्लेरिटी, दूसरा सी से कॉपी चेकिंग तीसरा सी से काउंसलिंग यदि हम इन तीनों का बहुत अच्छे से ध्यान कर लेगे तो बच्चों के रिजल्ट सुधरने में देर नहीं लगेगी। इसके अलावा कहां कि बच्चों का मानसिक विकास कैसे हो ताकि जिले मै शिक्षा ग्रेडिंग बढे, इसके लिए हमें प्रयास करने होंगे।



