क्राइम

निर्माण कार्यों को मंजूरी देने मनरेगा एसडीओ ने मांगी घूस

वीडियो वायरल, शिकायत
श्योपुर । एमपी के श्योपुर जिले की जनपद पंचायत विजयपुर में पदस्थ मनरेगा के एसडीओ अंकित सक्सेना और गोपालपुर पंचायत के सचिव गजेंद्र धाकड़ का पैसे के लेन- देन का वीडियो वायरल हुआ है। एसडीओ अंकित सक्सेना और पंचायत सचिव गजेंद्र धाकड़ गाड़ी में बैठे हैं। एसडीओ पंचायतों में निर्माण कार्यों की टीएस (तकनीकी स्वीकृति) देने के एवज में कमीशन मांग रहे हैं। पंचायत सचिव कह रहे हैं, साहब 40 हजार रुपए तो पहले ही दे दिए अब और क्यों? पंचायत सचिव गजेंद्र धाकड़ ने जिला प्रशासन से एसडीओ अंकित सक्सेना की शिकायत की है।
इस संबंध में अतेंद्र सिंह गुर्जर, सीईओ, जिला पंचायत श्योपुर का कहना है कि अभी मैंने लेन-देन का यह वायरल वीडियो नहीं देखा है। साक्ष्य के साथ कोई लिखित शिकायत करता है तो जांच कराएंगे। कार्रवाई भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button