क्राइम

भोपाल से बाड़ी की ओर आ रही कार से 19 पेटी शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी। गाँव गाँव शहर शहर बिक रही वैध अवैध शराब के चलते जहाँ युवा बरबाद हो रहा हैं बहीं तस्करों ने भी गाँव गाँव शहर शहर सस्ती शराब पहुँचा कर शराब के नशे में डुबों रहा हैं
शनिवार को मुखविर की सूचना पर बाड़ी पुलिस सक्रिय हुई सघन चेंकिग पाइंट लगाकर तेजी से भोपाल की और आ रही कार क्रमांक MH 04 HN 4805 KUV को रोका तो उसमें से एक युवक भागने में सफल रहा लेकिन आरोपी लवजीत राजपूत हाल नि करोंद पूजा कालोनी भोपाल को गिरफ्तार कर लिया कार में 2 गोवा व 18 लाल सफेद की पेटी बरामद कर कार को थाने लाया गया ।
इस कार्यवाही में मुख्य रूप से थाना प्रभारी कपिल गुप्ता प्रधान आरक्षक मोहनीश मिश्रा, आरक्षक देवेंद्र, आरक्षक लक्ष्मी, आरक्षक सोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही 164 लीटर कीमत 73000 की कीमत शराब जप्त की गई। थाना बाड़ी ले जाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button