निर्विरोध रूप से सुनीता संतोष दुबे अध्यक्ष एवं दुर्गा पारस पटेल बनी उपाध्यक्ष
उमरियापान में निकला विजय जुलूस
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रकिया के तहत जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नव निर्वाचित 23 जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया l सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने आपसी सहमति से चुना जिसमें जनपद अध्यक्ष पद पर सुनीता संतोष दुबे एवं दुर्गा पारस पटेल को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किए गए। जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सुबह से जनपद पंचायत प्रांगण में भारी भीड़ एक कृत हो गई थी चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सभी 23 जनपद सदस्य जनपद कार्यालय पहुंचे गए। प्रक्रिया शुरू होते ही जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए एक एक आवेदन ही प्रस्तुत हुए। जिसके चलते अध्यक्ष पद पर सुनीता संतोष दुबे एवं उपाध्यक्ष पद पर दुर्गा पारस पटेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के दिशा निर्देशा अनुसार पीठासीन अधिकारी एसडीएम नदीमा शीरी ने जनपद सभागार में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई जिसमें दोनों पद के लिए केवल एक एक नाम निर्देशन पत्र जमा होने के बाद उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया l नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का समर्थकों ने फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया l नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे का समर्थकों ने उमरियापान से विजय जुलूस बैंड बाजो, डीजे की धुन के साथ ग्राम बरौदा तक निकाला गया l जगह जगह नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष का तिलक वंदन कर फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन करते हुए बधाई प्रेषित की l



