शिकारियों को शिकार करते समय जंगल से पकड़ा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । वन परिक्षेत्र दमोह के अंतर्गत आने वाला घाटपिपरिया सर्किल के दिनांक 4 मई 2025 के रात्रि 10 बजे ग्राम मडिया (मुहली) के स्कूल के पास पहाड़ों में शिकारी शिकार करने के लिए घूम रहे थे, तभी ग्राम के लोगों को इस बात की जानकारी लगी, तो उनके द्वारा शिकारी को पकड़ लिया गया. खबर लगते ही वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे के निर्देशन में तथा उप वन मंडल अधिकारी मानिकपुरी, रेंजर विक्रम चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यवाहक वनपाल घाट पिपरिया प्रमोद रावत, वनरक्षक पंकज पटेल, हरिशंकर, राहुल कोरी, अनवर खान और भी स्टाफ ने पहुंच कर ग्रामीणों से आरोपियों को हिरासत में लिया।
बताया कि जिसमें शिकारी के पास एक बारह वोर डबंल वेरल की बंदूक, पांच जिंदा कारतूस और एक कुल्हाड़ी भी मौके पर दो आरोपियों से जब्ती बनाई गई है. आरोपियों में प्रवीन नायक उम्र 44 वर्ष निवासी नोहटा व सुदामा रैकवार उम्र 20 वर्ष निवासी खडेरा पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।



