नुक्कड़ नाटकों के जरिए खोली शिवराज सरकार की योजनाओं घोषणाओं की पोल
कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं को बताया सिर्फ लाली पॉप
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। अभिनय सांस्कृतिक मंच भोपाल के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन नगर के 12 वार्डों में कर चुके हैं। इस नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रदेश की शिवराज सरकार केंद्र की मोदी सरकार की गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही पीएम आवास योजना आयुष्मान योजना सिर्फ मजाक बनकर रह गई हैं। गरीबों के आवास बिना नजराना दिए नगर पालिका में बमंजूर नहीं हुई है।अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रायसेन को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा कर दी। इस तरह पहले की सीएम की घोषणाएं कागजी फाइलों से बाहर नहीं आ सकी। मुख्यमंत्री इस तरह एक घोषणावीर मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं।रविवार को यह नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने इंडियन चौराहे पर वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी कौसर राजा खान वार्ड 3 महावीर वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार रवि यादव के पक्ष में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर मतदाता बन्धुओं से आगामी 13 जुलाई बुधवार को हाथ के पंजे के सामने वाले बटन को दबाकर रिकार्ड मतों से विजयी बनाएं। इस अवसर पर ठेकेदार राजेश अहिरवार, मनोज अग्रवाल, राजा खान, खालिद खान, दुर्गेश यादव, दीपेश लोहट, संजीव, मनोज शर्मा हिमांशु खत्री आदि उपस्थित हुए। संस्था के डायरेक्टर दुर्गेश नायडू, सुनीता, सुषमा, फरजाना, विक्की, अन्ना आदि हैं।अभी तक शहर के वार्ड 12 में इन कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक किया।



