नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास उमरियापान कुदवारी में हुआ कार्यक्रम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास उमरियापान कुदवारी में पुस्तकालय का उद्घाटन एवं वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम करके समाज में बच्चियों को सुरक्षित करने का संदेश दिया गया। इसी बीच बच्चो के द्वारा डांस भी किया गया, डांस की प्रस्तुति उपस्थित लोगों का मन-मोह लिया। बच्चो के उत्साहवर्धन के लिए जनप्रतिनिधियों के द्वारा राशि भी वितरित की गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास उमरियापान कुदवारी की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। कार्यक्रम का मंच संचालन सोलू पटैल के द्वारा किया गया। इसी बीच जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटैल, सरपंच अटल ब्यौहार, शैलेन्द्र पौराणिक, जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया, बीईओ विनोद दीक्षित, बीआरसीसी प्रेम कोरी, जन शिक्षक आशीष चौरसिया, जगन पटेल, अशोक पटेल, छात्रावास वार्डन श्रीमती गिरजा ठाकुर, सहायक वार्डन रूकमणी गोटिया, प्रदीप चौरसिया, अंकित झारिया, पत्रकार सतीश चौरसिया, राहुल पांडेय, पंकज तिवारी, बच्चों, शिक्षको एवं ग्रामीणो की रही उपस्थिती। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त ओमप्रकाश पटेल ने किया l



