नेशनल लोक आदालत में कई प्रकरणों हुआ निपटारा
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । शनिवार को नेशनल लोक आदालत सुबह 11 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर सिहोरा में जिला सत्र न्यायाधीश सेफ दाऊदी द्व्तीय एडीजे के द्वारा माँ सरस्वती की छाया चित्र पर पुष्प माला दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
इस दौरान व्यवहार न्यायालय न्यायाधीश संतोष कुमार कोल तृतीय एडीजे , सविता ठाकुर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा, सुश्री रेश्मा खातुन न्यायकि मजिस्ट्रेट , सुश्री सृष्टि अग्निहोत्री न्यायकि मजिस्ट्रेट एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रवि दीप सिंह , मुवाज्य अली खान, सिद्दी उल्ला खान , संजय जैन , मनोहर पाठक, राजेश ठाकुर , प्रताप नारायण सिंह, वरिष्ठ अधिवक्तागण के साथ साथ समस्त बैंक शाखा सिहोरा, बीमा कम्पनी , नगर पालिका परिषद, विद्युत वितरण विभाग, दूर संचार विभाग, माइक्रोरो फाइनेंश के अधिकारी कर्मचारी सहित इस दौरान व्यवहार न्याय विभाग के समस्त अधिकारीगण कर्मचारी उपस्थित रहें !



