मध्य प्रदेश

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में बड़वारा विकासखंड में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l नेहरु युवा केंद्र कटनी, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में कु. कीर्तिका कुहर जिला युवा अधिकारी नेहरु युवा केंद्र कटनी एवं राजकुमार अग्रवाल लेखा / कार्यक्रम पर्यवेक्षक नेहरु युवा केंद्र कटनी के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नरेंद्र कुशवाहा के द्वारा खेल मैदान शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय बड़वारा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेल गतिविधिया 200 मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक, वॉलीबाल, खो– खो का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगलकिसोर चौरसिया प्रिंसिपल, थाना उप निरीक्षक लेखसिंह परिहार, सायहायक उप निरीक्षक साकेत बागरी ,एवं अतिथि प्रमोद कुमार पासी एवं कोच डॉ आदित्य गड़ेवाल, संजय कुशवाहा उपस्थित रहे। युवाओं ने दौड़ में प्रथम स्थान खेमचंद यादव ,गोला फेक में प्रथम राम अवध तवा फेक नवोदय विद्यालय के छात्र ने बाजी मारी एवं सामुहित प्रतियोगिताओ में खो – खो प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय बड़वारा टीम विजेता एवं शासकीय महाविद्यालय बड़वारा उप विजेता रही, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र बोस युवा मंडल परसेल एवं नवोदय विद्यालय बड़वारा ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया |
निर्णायक के परिणाम के अनुसार विजेता प्रतिभागी एवं उपविजेता प्रतिभागी एवं समस्त प्रतिभागीयो को ट्राफी, मैडल एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया | कार्यकम में राष्ट्रीय युवा स्वयं एवं पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, मंडल सदस्य, शिक्षकगण आदि की उपस्थिति रही | कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से विकासखंड की प्रभारी राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक नरेन्द्र कुमार कुशवाहा, बहोरीबंद ब्लॉक से रामकुमार पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक विकास कुमार यादव, शुभम श्रीवास, मंडल सदस्य, करण प्रताप सिंह, कपिल राज नामदेव, कुलदीप सिंह बैंस, नितिन सिंह, कमल रजक आदि उपास्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button