मध्य प्रदेश
नोहलेश्वर महादेव मंदिर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव-सत्य की कलाकारों की प्रस्तुति

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा। नोहलेश्वेर महादेव मंदिर अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर नोहटा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव सत्य की कला अभिव्यक्तियां आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारीगण, आमजन मौजूद रहे। स्थानीय प्रस्तुतियों में सागर के अमित कमार घारू द्वारा जवारा, बरेदी एवं बधाई नृत्य सागर के ऋषि विश्वकर्मा द्वारा बुन्देली गायन एवं सुमन साहा कोलकाता द्वारा सती लीला नाट्य तथा बीजाडोगरी बुंदेली लोकगीत गायक भूपत सिंह लोधी पड़रिया धोवन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।



