तेज आंधी बारिश से गिरे पान बरेजे, नायब तहसीलदार ने किया नुकसान का सर्वे
बारिश में दर्जनों किसानों के धराशाही हुए पान बरेजा, बनाया नुकसानी पंचनामा, किसानों को मिलेगी सहायता राशि
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई पान किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेने सोमवार को नायब तहसीलदार संदीप सिंह राजस्व अमले के साथ बरेजे पहुँचे। पान किसानों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी। पटवारी दान सिंह ने किसानों को हुए नुकसान का पंचनामा तैयार किया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक राम स्वरूप परौहा, कोटवार प्रहलाद दाहिया सहित पान किसानों की उपस्थिति रही। नायब तहसीलदार संदीप सिंह ने बताया कि उमरियापान, पचपेढ़ी और मुड़िया पुरवा क्षेत्र में किसानों के पान बरेजे पहुँचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रकरण वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा। ताकि किसानों को हुए नुकसान पर सहायता मिल सके। आपको बता दें कि शनिवार दोपहर को आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के चलते दर्जनों से अधिक किसानों के पान बरेजा धराशाही हुए। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। मीडिया ने किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। कलेक्टर अवि प्रसाद ने किसानों को हुए नुकसान का सर्वे कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



