पंच जन अभियान के तहत न्यायधीश ने किया पौधारोपण
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर सिहोरा के ग्राम पंचायत मढ़ा परसवारा तहसील सिहोरा जिला जबलपुर के मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर व तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के न्यायधीश शैफी दाउदी के निर्देशन में पंच-ज अभियान के अंतर्गत पर्यावरन को संरक्षण करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रदेश व्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी वन विभाग के समन्वय से किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक सचिव स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत भवन स्कूल प्रांगण एवम खेल मैदान में 100 पौधा का पौधारोपण किया गया। सभी पौधों की सुरक्षा के लिए सभी से वचन लिया। साथ ही सभी पौधें बाउंड्रीबाल के अंदर रोपित किये गये । इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों का धन्यवाद पीएलवी संजीव कुमार श्रीवास व रेखा दहिया द्वारा किया गया।



