मतदाता जागरूकता समूहों का कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशन तथा सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत व निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में नगर निगम के आडिटोरियम बस स्टेण्ड कटनी में लोक सभा निर्वाचन 2024 स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता समूहों का कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, समूह सदस्यों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी नैतिक मतदान की अपील का वितरण करते हुये जमीनी स्तर पर किसी भी प्रकार से आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत के लिए ‘‘सी विजिल एप’’ कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07622-222188, या 1950 पर सूचित करने हेतु अवगत कराया गया। निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा सभी उपस्थितजनों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त मतदाता पर्चियों का समय पर शत-प्रतिशत वितरण करने तथा मत प्रतिशत बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त पवनकुमार अहिरवार, प्राचार्य महिला कालेज चित्रा प्रभात, प्रोफेसर माधुरी गर्ग, मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र असाटी, सहायक परियोजना अधिकारी मृगेन्द्र सिंह, निर्वाचन प्रभारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।



