मध्य प्रदेश

पंडित दीनदयाल पांडे जी गौ सेवक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए

ब्यूरो चीफ : भगवतसिंह लोधी
दमोह। मप्र गौ सेवक मैत्री संघ के संरक्षक डॉक्टर घनश्याम पर्ते के मार्गदर्शन में दमोह जिले के पंडित दीनदयाल पांडे को मप्र गौ सेवक मैत्री संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया जिनका नियुक्ति पत्र मप्र कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे के द्वारा भोपाल में प्रदान किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष पंडित दीनदयाल पांडे को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं देने में गौ सेवक मैत्री संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण और सदस्यगण जिसमें राजेश धोलपुरे प्रदेश अध्यक्ष मप्र गौ सेवक मैत्री संघ, दमोह जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अठियार, गुड्डू पटेल, रामप्रकाश वंसकार, मधु धनगर एवं पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष रोहित कुर्मी की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button