मध्य प्रदेश

पंडित रवि अवस्थी ने ग्राम दशरमन में प्रतिदिन साफ – सफाई के लिए 4 कर्मचारी नियुक्त करने की मांग

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दशरमन में गंदगी का अम्बार लगा रहता हैं । जिसको देखते हुए सिलौड़ी मंडलम् अध्यक्ष पंडित रवि अवस्थी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी ढीमरखेड़ा को पत्र लिखकर मांग की है कि ग्राम पंचायत दशरमन में प्रतिदिन साफ – सफाई के लिए 4 कर्मचारियों कि नियुक्ति की जाए।
रवि अवस्थी ने बताया गया कि सफाई कर्मचारी की संख्या एक हैं जिसके कारण पूरे गाँव में गंदगी का अम्बार लगा रहता हैं। बहरहाल अगर सफाई कर्मचारियों की संख्या 4 कर दी जाए तो गाँव में साफ़ सफाई सुचारू रूप से होगी। सिलौड़ी क्षेत्र की छोटी बड़ी घटनाओं को देखते हुए पंडित रवि अवस्थी समाज से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, और हमेशा मदद के लिए लोगों की आगे रहते हैं। इसी तारतम्य में एक जन – आवाज ग्राम पंचायत दशरमन की भी उठाई गई।

Related Articles

Back to top button