पटवारियों ने स्वास्थ्य मंत्री की अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
ब्यूरो चीफ: संजय द्विवेदी
गैरतगंज । मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर दिनांक 28 अगस्त 2023 से पूरे प्रदेश में पटवारी कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है तहसील गैरतगंज में भी सभी पटवारी अपने-अपने बस्ते जमा करके धरनास्थल पर हड़ताल पर बैठे है। शनिवार को मध्यप्रदेश शासन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री महोदय डॉ प्रभुराम चौधरी को भी पटवारीयो ने अपनी मांग 2800 पे ग्रेड के संबंध में ज्ञापन दिया और नगर में रैली निकाली |
मंत्री जी द्वारा ज्ञापन की प्रति लेकर शासन स्तर पर मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया | ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील अध्यक्ष नर्वदाप्रसाद गौर, महेंद्र टंडन, कपिल विश्वकर्मा, नंदकिशोर अहिरवार, राकेश सक्सेना, सुषमा वर्मा, शशांक श्रीवास्तव, हरिओम विश्वकर्मा, हिफजाना , साधना जैन, शकन मालवीय, विवेक राजपूत, दीपेश साहू, शुभम , तरुण नायक, शुभम गौर, विपिन यादव, सोनू जाटव, हिमांशु साहू आदि उपस्थित रहे।



