मध्य प्रदेश

पटेल राजेंद्र कुमार साहू ने मप्र तैलिक साहू सभा के भोपाल प्रदेश कार्यालय हेतु फ्लैट के लिए 51000 रुपए की घोषणा की

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
रायसेन । बरेली नगर में मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा प्रदेश संयुक्त सचिव एवं जिला महामंत्री चंद्रमोहन साहू की बेटी के सगाई समारोह के अवसर पर सामाजिक चर्चा के साथ सभी वरिष्ठ उपस्थित हुए।
मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के भोपाल 12 नंबर बस स्टॉप अरेरा कॉलोनी पर प्रदेश कार्यालय हेतु फ्लैट क्रय किया उसके सहयोग एवं ट्रस्टी सदस्य हेतु भोपाल जिले के निवासी मिनाल रेसीडेंसी पटेल राजेंद्र कुमार साहू ने फ्लैट हेतु 51000 देने की घोषणा की।
उपाध्यक्ष शिवदयाल साहू, प्रदेश अतिरिक्त महासचिव हितेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष रायसेन जिला अध्यक्ष महेश साहू युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष विक्रांत बड़कुर, भोपाल संभाग कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष हर प्रसाद साहू भेल, प्रदेश उप कोषाध्यक्ष अमृतलाल साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ भोपाल संभाग कोषाध्यक्ष विनोद साहू कुमार टेलर, मार्गदर्शक सदस्य प्रेमनारायण साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ रायसेन जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, महिला प्रकोष्ठ संभाग अध्यक्ष नर्मदापुरम श्रीमती पूनम साहू, रायसेन जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन साहू, सुहागचंद साहू, कंच्छेदीलाल साहू, जगदीश साहू, लखनलाल साहू मैहर, गोविंद साहू शोभापुर, विनोद साहू पूर्व तहसीलदार सोहागपुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं सहित वरिष्ठ समाज इस अवसर पर मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के वरिष्ठ बंधु शामिल हुए। राजेंद्र पटेल की घोषणा पर मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा की ओर से प्रदेश अतिरिक्त महासचिव हितेश साहू ने माला बनाकर उनका स्वागत सम्मान करते हुए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button