क्राइम

पत्थरों से भरे 4 ट्रैक्टर ट्राली जप्त, खनिज विभाग ने की कार्रवाई

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में जिले भर में अवैध उत्खनन जैसे मामलों में कार्रवाई खनिज विभाग दमोह द्वारा की जा रही है।
खनिज विभाग अधिकारी मेजर सिंह जमरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध परिवहन करते हुए शुक्रवार दोपहर बोल्डर खनिज का एक ट्रैक्टर पटेरा, एक ट्रैक्टर कुम्हारी फर्सी पत्थर और एक ट्रैक्टर नोहटा क्षेत्र से जप्त कर थाना परिसर में अभी रक्षा में रखा गया है, इसके पूर्व गुरुवार को भी खनिज विभाग अधिकारी मेजर सिंह जमरा ने तेजगढ़ क्षेत्र से एक ट्रैक्टर भी पकड़ा था, जिसे तेंदूखेड़ा थाना परिसर में रखवाया गया है। खनिज अधिकारी मेजर सिंह जमरा का कहना है कि इन टैक्टरों के विरुद्ध मध्य प्रदेश नियम अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button