मध्य प्रदेश

कर्मचारियों की समस्याओं के प्रस्ताव आमंत्रित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। म.प्र.लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रान्तीय संरक्षक राकेश सिंह हजारी द्वारा कलेक्टर सुधीर कोचर को अवगत कराया गया है कि वर्तमान में जिले के कर्मचारियों की समस्यायें विकराल होती जा रही है, जिस पर विभाग एवं जिला प्रशासान् द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, कलेक्टर दमोह द्वारा अश्वस्त कराया गया है कि चुनाव आचार संहित के तत्काल बाद जिला कर्मचारी परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की जावेंगीं। अतः जिले के सभी समस्त विभागीय कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी जो भी विभागीय समस्यायें है उनसे अवगत करावें ताकि आयोजित बैठक में उसे रखा जा सकें, अतः समस्त कर्मचारी दिनांक 31 मई 2024 तक अनिवार्य रूप से देने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Back to top button