पत्रकार पर दबंग ठेकेदारों ने किया हमला, आरोपियों को छोड़ेंगे नहीं : एसएसपी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के हटा ब्लॉक अंतर्गत मगरोन थाना क्षेत्र में बीती रात कुछ दबंगों ने पत्रकार पर चाकू से हमला कर दिया जिससे पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्रकार जितेन्द्र गौतम ने बताया कि विगत दिवस क्रमशः ग्राम पंचायत सगरोन, सागोनी, सुनवाहा में RES के तहत तीनों ग्राम पंचायतों में स्टाफ डेम का घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसकी खबर हमने प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी, खबर का यूं असर हुआ कि मामला जिला कलेक्टर तक पहुंचा और तीनों ग्राम पंचायतों में घटिया सामग्री से किए जा रहे स्टाफ डेम को निरस्त करने के आदेश दिए जाने को लेकर RES विभाग के प्रतिवेदन प्रस्तुत होने की प्रतीक्षा थी कार्यवाही होने से पहले ही दबंगों ने पत्रकार जितेन्द्र गौतम पर चाकू से हमला कर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार पत्रकार जितेन्द्र गौतम पर हमला करने वाले दबंगों में अखिलेश गर्ग, राजेन्द्र तिवारी, विपिन तिवारी शामिल हैं। जितेन्द्र गोतम ने बताया कि ये लोग ठेकेदारी करते हैं जो उक्त ग्राम पंचायतों में स्टाफ डेम बना रहे थे। हमले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने घायल पत्रकार को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर पत्रकार जितेन्द्र गौतम का इलाज किया जा रहा है।
पीड़ित पत्रकार को अस्पताल देखने पहुंचे पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह
पत्रकार पर हमले की सूचना जैसे ही दमोह एसएसपी को मिली तो पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह अस्पताल घायल पत्रकार को देखने पहुंचे। एसपी ने पत्रकार से पूछताछ कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात की है।



