धार्मिकमध्य प्रदेश

परशुराम जयंती पर निकला चल समारोह, जयकारों से गूंजा शहर, पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत

रायसेन । रायसेन में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल चल समारोह निकाला गया जिसमें युवाओं सहित महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
रायसेन में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य ब्राह्मण समाज द्वारा शाम 5 बजे से एक विशाल चल समारोह निकाला गया जो श्री हनुमान मंदिर पाटनदेव से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से होता हुआ संस्कार विहार कालोनी में बने भगवान परशुराम जी के मंदिर पर जाकर समापन हुआ। इस चल समारोह में जीप पर सवार भगवान परशुराम की प्रतिमूर्ति आकर्षण का केंद्र रहे और छोटी छोटी बच्चियाँ भी एक जैसी भेषभूसा में तलवार के साथ लोगों का मन मोह रही थी और ब्राह्मण समाज के युवा भी पंडितों की भेषभूसा में दिखे। इस चल समारोह में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के महिला और पुरुष शामिल हुये। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में साधु-संतों के प्रवचन और सम्मान हुआ शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। नागरिकों ने शहर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button