मध्य प्रदेश

पवित्र उमरा यात्रा कर लौटने वालों की की अगवानी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । 24 दिवसीय पवित्र उमरा यात्रा करके वापस आने वालों का नगर के बाहर हाजी मुस्ताक खान के दौलत कदे पर शहर के प्रमुख जनों ने अगवानी करते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया।
उमरा यात्रा पर छोटे मुन्ना अली दाना अपनी पत्नी के साथ और सगीर खान मंसूरी अपने मां के साथ गए थे जो 24 दिन की यात्रा करने के बाद वापस लौटे तो लोगों ने जहां उनका स्वागत किया वहीं उनसे शहर और मुल्क में अमनो अमान, खुशहाली, तरक्की, बीमारों को शिफा गुनाहों से माफी आदि की दुआ कराई। शहर में प्रवेश करते ही छोटे मुन्ना अली दाना ने मदीना मस्जिद पठान वाली में तो सगीर खां मंसूरी ने जकरिया मस्जिद में नमाज अदा की और सभी ने अपने अपने घर के दरवाजे पर पहुंचकर दुआ करने के बाद गृह प्रवेश किया। रिश्तेदारों और मिलने वालों का तांता मुबारकबाद देने के लिए बराबर लगा रहा।
अगवानी करने वाले प्रमुख लोगों में तबलीगी जमात प्रमुख डॉ इकबाल खान, हाफिज अकबर खान, डॉक्टर मुन्ने खान, मास्टर रफीक खान, कारी आबिद खां, हाफिज अशफाक खान, जावेद मीर, नासिर नवाब, मो. बाबर, शकील ठेकेदार, अख्तर सेठ, अब्दुल हाफिज अली, कारी शोएब खां, अकील भारतीय, शफीक अली कवाड़ी, बन्टू खान, नस्सू ठेकेदार, हाफिज इस्लाम खां, इरशाद सिद्दीकी, किश्वर अली, मोहम्मद मियां ठेकेदार, निजामुल हसन, बबलू खान, अन्ना भाई, इसराइल अली, साजिद खान ठेकेदार, रफीक मंसूरी, शादाब खान, रशीद खान मंसूरी, हाफिज जुबेर खान, सिराज खान मुबाशिर अहमद समेत अनेको लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button