पहली, दूसरी कक्षा के छात्रों को पढ़ाई कराने 371 शिक्षकों को दी ट्रेनिंग, मिशन अंकुर बुनियादी साक्षरता ज्ञान से निपुण हुए टीचर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। सांची विकासखंड की प्राथमिक शालाओं में पहली क्लास से दूसरी कक्षा में पढ़ाने वाले 371 शिक्षकों का प्रशिक्षण शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन में दिया गया।यह ट्रेनिंग जिला शिक्षा केन्द्र के डीपीसी सीबी तिवारी, साँची बीआरसी एसएस पोरते की मौजूदगी में दिया गया।यह ट्रेनिंग मिशन अंकुर के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में पारंगत किए जाने के तहत राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया गया। 5 चरणों में आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवे चरण का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। मिशन अंकुर के तहत नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण दो कक्षों में प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित 80 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनरों के द्वारा हिंदी व गणित विषय की जानकारी विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशिक्षण के पांचवें दिन प्रशिक्षण का शुभारंभ डीपीसी सीबी तिवारी एपीसी एनके शर्मा एवं प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी सरदार सिंह पोर्ते एवं प्रशिक्षण प्रभारी सूर्य प्रकाश सक्सेना उपस्थित हुए। डीपीसी तिवारी ने प्रशिक्षण की बारीकियों पर चर्चा कर शिक्षकों से प्राप्त प्रशिक्षण की जानकारी हासिल की । प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन सकारात्मक सोच के साथ करने का आग्रह किया गया। उपस्थित शिक्षकों को मार्गदर्शन किया गया।सफल प्रशिक्षण कराने वाले मास्टर ट्रेनर संजीव जैन, शिव जाट, संध्या पाठक, राजेश बघेल, एवं रणधाता सिंह की प्रशंसा की गई।



