रायसेन में पारा पहुंचा 41 के पार : कूलर पंखे फेंक रहे गर्म हवा, डॉक्टर ने कहा- शरीर में न होने दें पानी की कमी
दोपहर बाद अच्छी बारिश की बूंदों ने शहर की सड़कों को किया तरबतर गर्मी उमस से मिली थोड़ी राहत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन में नोतपा में मौसम का मिजाज नरम-गरम रहा है, लेकिन उसके बाद तेज गर्मी उमस से लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं। सुबह की शुरुआत के साथ सूरज लोगों को तेज गर्मी का अहसाह करा रहा है। शनिवार को मौसम के तापमान पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया।जबकि न्यूनतम तापमान पारा 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे लोगों को गर्मी उमस से काफी परेशानी हुई।इधर आसमान पर छाए भूरे रंग के बादलों ने बूंदाबांदी की बारिश तेज हवाओं के साथ होने लगी थी।जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
कूलर पंखे फेक रहे गर्म हवा….
गर्मी बहुत भीषण पड़ रही है, जिसके कारण कूलर, पंखे गर्म हवा दे रहे हैं । इनके चलने के बाद भी लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। जिला मुख्यालय रायसेन से लगे आसपास के क्षेत्रों में अचानक दिन में कई बार बिजली बंद हो रही है, जिससे लोगों को तेज गर्मी के कारण परेशान होना पड़ रहा है।
दोपहर को सड़कें रही सूनीं….
रायसेन जिला मुख्यालय सहित जिले भर में दिन व रात दोनों का पारा उछाल पर है। दिन में 10 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म लू चल रही है, जिसके कारण दिन में लोग घर से कम निकल रहे हैं, जिससे सड़कें खाली दिखाई दे रही हैं।
बीमारियों का खतरा बढ़ा….
मौसम के बदलते मिजाज का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिससे लोग लू, सिरदर्द, कमरदर्द, बेचैनी, शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याओं से परेशान हो रहे हैं।
डॉक्टरों ने दी ये सलाह….
डॉक्टर घर पर ही रहने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टर एमएल अहिरवार, यशपाल सिंह बाल्यान, आरएमओ डॉ विनोद परमार का कहना है कि सीधे तेज धूप के संपर्क में आने से बचें, रुक-रुक कर पानी पीते रहें।तरबूज, अंगूर सहित एनर्जी देने वाले फल लेते रहें। अगर आपकी तबियत अधिक खराब लगे, तो नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर को दिखाएं।



