मध्य प्रदेश

स्कूली छात्राओं ने रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक लगाए नारे

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन तथा नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 में जिले शांति पूर्ण माहौल में कराए जाएंगे। इसीलिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार दुबे के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मण्डीदीप में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा रैली निकालकर मतदाताओं को उनके मतदान का महत्व बताते हुए स्थानीय चुनाव में बिना किसी प्रलोभन के स्वविवेक से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय में मतदाता जागरूकता विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के लिए रैली, नुक्कड़ नाटक, दौड़ प्रतियोगिताओं, चित्रकला, रंगोली आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button