क्राइम

पीएनजी फैक्ट्री का माल चोरी करने वाला तीन सदस्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

रिपोर्टर : रामभरोस विश्वकर्मा
मंडीदीप । सतलापुर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 2 नवम्बर 2022 को फरियादी शब्बीर खान मैनेजर निवासी आदित्य रोड लाइंस भोपाल द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके द्वारा कंटेनर में 1126 बॉक्स पैंपर्स डायपर कीमत उन 4000000 ₹40226 का लोड कर अहमदाबाद गुजरात हेतु भेजा जाना था जो कंटेनर को रवाना होने के पूर्व सील टूटी देखने पर कंटेनर में से चोर द्वारा चोरी कर जाने की सूचना दी थी जिस पर अपराध धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चोरी नकबजनी को रोकने माल मशरूका बरामदगी एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास कुमार शाहबाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी ओबेदुल्लागंज मलकीत सिंह के नेतृत्व में थाना सतलापुर प्रभारी उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी द्वारा आरोपियों व माल माशूका की तलाश पतारसी हेतु टीम गठित की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पीएनजी फैक्ट्री के माल चोरी संबंधी बरामदगी एवं अज्ञात चोरों की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी। पीएनजी फैक्ट्री के कंटेनर से चोरी गया माल बरामदगी कर चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। टीम द्वारा संदेही अरविंद धाकड़ पिता शेरसिंह धाकड़ निवासी महेश्वर थाना बरेली हाल सतलापुर को अभिरक्षा में लेकर संदेश सघन पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किया अपने साथी राहुल पिता खिलान सिंह रघुवंशी निवासी अटारी खेड़ा थाना ग्यारसपुर जिला विदिशा हाल सतलापुर के साथ कंटेनर से माल 100 पैंपर्स/ डायपर कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए दुकानदार कमलेश गौर निवासी निमनापुर थाना मिसरोद भोपाल को समरधा स्थित दुकान में देना बताया जो पुलिस द्वारा दुकानदार कमलेश गौर के कब्जे से माल बरामद किया गया तथा चालक से कंटेनर कीमत 25 लाख रुपए एवं 100 बॉक्स पैंपर्स कीमती 1 लाख 19 हजार 900 रुपए कुल कीमत 26 लाख 19 हजार 900 रुपए का माल बरामद कर तीनों आरोपियों को दिनांक 2 नबम्वर 2022 को गिरफ्तार कर दिनांक 3 नबम्वर 2022 को न्यायालय गोहरगंज पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
अरविंद पिता शेर सिंह धाकड़ निवासी महेश्वर थाना बरेली हाल वार्ड नंबर 15 सतलापुर जिला रायसेन, राहुल पिता खिलानसिंह रघुवंशी निवासी अटारी खेजड़ा जिला विदिशा हाल सतलापुर जिला रायसेन, कमलेश उर्फ कुलदीप पिता प्रेमनारायण गौर निवासी नैनापुर जिला रायसेन हाल मिसरोद जिला भोपाल को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों की धरपकड़ , चोरी एवं माल बरामद करने में थाना औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी, उप निरीक्षक रामप्रसाद गोहे सोनी, जुगल किशोर, प्रधान आरक्षक राजेंद्र दायमा, प्रधान आरक्षक अहमद नूर, आरक्षक सुनील लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button