पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । पीड़िता पिपलानी झुझनू राजस्थान हाल सिदगुवा थाना बहेरिया जिला सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी मुकेश यादव निवासी सेहरी थाना तेन्दूखेड़ा, नीलेश यादव निवासी झलौन थाना तेजगढ़ और शंकर जैन निवासी झलौन थाना तेजगढ़ के द्वारा प्रार्थिया के साथ झापन बैरियल जंगल में अंजान जगह पर आरोपियों द्वारा बारी-बारी सामूहिक बलात्कार किया है, जिसकी रिपोर्ट पर अपराध धारा 376 डी, 506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं एसडीओपी तेन्दूखेड़ा देवीसींग ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम की गई एवं आरोपीगण को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये. जिसके पालन में थाना प्रभारी तेजगढ़ द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये प्रकरण के फरार आरोपीगण की तलाश हेतु थाना की गठित टीम के साथ लगातार आरोपीगण के निवास एवं संभावित स्थानों पर दविश दी गई. शीघ्र कार्यवाही के फलस्वरूप उक्त अपराध के तीनों आरोपी मुकेश, नीलेश यादव और शंकर जैन को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय थाना प्रभारी तेजगढ़, सउनि संजय सिंह थाना तेजगढ़ , प्रआर सचिन नामदेव , प्रआर रघुराज सिंह, प्रआर देवेन्द्र रैकवार थाना तेजगढ़, प्रआर राकेश आठया सायवर सेल दमोह, आरक्षक नन्हेभाई, आरक्षक चैनसींग, जीआरएस राजाराम यादव थाना तेजगढ़ की विशेष भूमिका रही।



