खेल

दमोह की बेटी सामिया अंजुम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । हॉकी मध्य प्रदेश की बालक टीम को गोल्ड मेडल वही बालिकाओ को सिल्वर मेडल भुवनेश्वर मे खेली जा रही खेलो इंडिया यूथ गेम्स के फाइनल मुकाबले मे बालको ने उडीसा को छह पाच गोलो से पराजित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया हॉकी मध्य प्रदेश टीम के कोच देवकीनंदन की कुशल रणनीति से एवम खिलाडियो के समर्पण से उडीसा को उसी के घर मे पराजित किया वही बालिकाओ को कडे संघर्ष मे दो एक से हरियाणा से पराजय का सामना करना पड़ा तथा सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा हॉकी मध्य प्रदेश की उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं साथ ही दमोह की सामिया अंजुम को बहुत बहुत बधाई जिन्होंने मध्यप्रदेश की टीम में खेलकर दमोह जिले का मान बढ़ाया है। साथ ही सामिया अंजुम हांकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। सामिया को मिली इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, दमोह विधायक अजय टंडन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप रोहित, मोंटी रैकवार, दीपक श्रीवास्तव, दिलीप असाटी, प्रशांत रोहित, हुसैन खान, अभिषेक गुप्ता, विकास जैन सहित जिले वासियों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button