पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आगमन 3 मई को, पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी ने किया तेजगढ़ मंडल के कई ग्रामो में जनसपंर्क
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के तेजगढ़ ग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आगमन की तैयारियों को लेकर जबेरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी ने किया क्षेत्र में जनसंपर्क लोगो को गांव गांव जाकर दी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आगमन की सूचना कहा कि 3 मई को तेजगढ़ ग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का आगमन हो रहा है जिसमे सभी ग्राम व आस पास के क्षेत्र वासियों को आमंत्रित किया। तेजगढ़ मंडल के हर्रई, समदई, रारियो सिमरया, पटेरिया,में जनसंपर्क किया एव सभी को तेजगढ़ 3 मई को आने के लिए आमंत्रित किया। हीरासिंह मंडल अध्यक्ष, पतलोनी धन कुमार विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष तेजगढ़, महेश पाडे, गोठल सेठ, मुन्ना सिंघई, मोहन सिंह ठाकुर, विक्की, प्रवीण यादव, नीलेश चक्रवर्ती, अभिषेक असाटी, विक्की चक्रवर्ती, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।



