प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर पौधारोपण, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा । माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सालीचौका द्वारा हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण का कार्य किया अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरण एवं नगर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका सम्मान किया उक्त अवसर पर जिला महिला मोर्चा सदस्य आंगनवाड़ी प्रभारी सालीचौका श्रीमती स्मृति जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदिनी राय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती किरण वर्मा, श्रीमती किरण मेहरा पार्षद वार्ड क्रमांक 9, कामता प्रसाद वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष सालेचौका, लक्ष्मीकांत वर्मा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, शिवम राय युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, लक्ष्मी वर्मा कार्यालय प्रभारी, विजय कुर्मी युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री संतोष बघेले, ऋषभ चौकसे युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य, डॉ हेमंत शर्मा बीएमओ सालीचौका, खत्री साहब इंचार्ज हॉस्पिटल की विशेष उपस्थिति रही.



