मध्य प्रदेश

घर में सो रही बच्ची, खेत में काम कर रहे किसान सहित मवेशियों पर जंगली सियार ने बोल दिया हमला

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले की जबेरा जनपद की ग्राम पंचायत बीजाडोंगरी तेजगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत जंगली सियार के हमले से पूरे गांव में कोहराम मच गया, जंगली सियार ने खेत में काम कर रहे किसान, घर में सो रही बच्ची सहित मवेशियों पर हमला बोल दिया। सियार के हमले में शिवसिंह लोधी उम्र 55 वर्ष, मुन्ना रैकवार की 4 वर्षीय पुत्री दुर्गा रैकवार, हल्की बाई उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जंगली सियार ने पहले तो खेत में काम कर किसान पर हमला बोला फिर एक महिला को घायल करते हुए बस्ती के अंदर पहुंचा जहां पर घर की दहलान में सो रही 4 वर्षीय मासूम को घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा सियार को जैसे तैसे करके बस्ती से खदेड़ा गया तो रास्ते में चार मवेशियों को हमला करके घायल कर दिया ।बताया जाता है कि पागल सियार के हमले से गांव में दहशत बनी हुई क्योंकि सियार इंसान बच्चो पशुओं सब पर हमलावर है जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे को दी गई इसके बाद तेजगढ़ रेंज भैंसखार बीट गार्ड सुरेंद्र अहिरवार डिप्टी रेंजर नेक नारायण खरे गांव पहुंचे और सियार के हमले से घायलों का पंचनामा कार्यवाही करते हुए उपचार के लिए भेजा गया है वही वन्य जीव के हमले से राहत उपचार की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button