प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स एसोसिऐशन की बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
दमोह। पूर्व प्रसारित कार्यक्रम अनुसार प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिऐशन मध्यप्रदेश की दमोह जिला शाखा की बैठक संपन्न हुई। इस बैंठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ ही जिला की सभी तहसीलों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बताया गया कि शासन के समक्ष पूर्व से विचाराधीन मांगों पर पूर्व में शासन ने ध्यान नहीं दिया। अतएव नये वर्ष में नई प्रदेश सरकार को अवगत कराया गया है विशेषकर पैंशनर्स को स्वास्थ्य सुविधाओं सहित धारा 49 की समाप्ति के सदंर्भ में प्रांतीय सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर शासन को पत्र सौंपा जा चुका है। आज की बैठक में सर्व सहमति से जगदीश चौबे को पुनः जिलाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। बैठक की अध्यक्षता एच.एन. श्रीवास्तव ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में पेंशनर्स की एकता पर बल दिया तथा नवीन संगठन के नये संविधान के प्रमुख विन्दुओं से सभासदों को अवगत कराया। बैठक अशोक तिवारी, नरेन्द्र सेन, गणेशप्रसाद पाठक, शंकरलाल राय, बी.डी. बाबरा, जगदीश रायकवार, मनोहर पथरोल, कृष्णा खरे, मीनाक्षी तांबे सहित बडी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे। जगदीश चौबे को जिला शाखा अध्यक्ष पर पर निर्विरोध निर्वाचन पर सभी पदाधिकारियो एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया एवं बधाईया दी। जगदीश चौबे ने अपने उदबोधन में लोकसभा निर्वाचन उपरांत बृहद आंदोलन के लिए तैयार रहने हुत अनुरोध किया।



