क्राइम
प्लेटफार्म एक की लाइन पर लेटकर युवक ने की आत्महत्या

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । रेल्वे स्टेशन दमोह के प्लेटफार्म 1 पर युवक ने गुरुवार की सुबह 6:50 बजे चलती मालगाड़ी ट्रेन से आत्महत्या कर ली। मौके पर नाइट ड्यूटी कर रहे आरपीएफ थाना प्रभारी जेडी मिश्रा, प्रधान आरक्षक दिनेश मिश्रा और जीआरपी से आरक्षक श्यामनारायण, प्रमोद,और शैलेश ने पहुंच कर युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां ड्यूटी रत डॉक्टर यूवी रेड्डी ने चैकअप उपरांत मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार आरपीएफ पुलिस ने बताया कि मृतक रम्मू पिता नाथूराम रैकवार बजरिया वार्ड नंबर -1 दमोह की मौत हो गई। जहां शव पोस्टमार्टम कार्रवाई कर मर्ग कायम किया गया।



