फाइनल मैच में थाला ने मारी बाजी करहैया टीम रही उपविजेता
रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । देवरी तहसील की ग्राम पंचायत बेरखेड़ी में चल रहे जय बजरंग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में एवं दिनेश रघुवंशी के नेतृत्व में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। फाइनल मैच में थाला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 7 ओवरों में 104 रन बनाए जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी करहैया टीम 7 ओवरों में 54 रन पर सिमट गई और फाइनल मैच पर थाला टीम का कब्जा रहा।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रवेश शुक्र 1100 रुपए निर्धारित किया गया प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 21000 उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल के द्वारा दिया गया। वहीं द्वितीय 11000 पुरस्कार कमेटी द्वारा रखा गया । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बल्लेबाज, शील्ड योगेश जैन उदयपुरा द्वारा दिया गया। प्रतियोगिता के समापन उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र पटैल के ज्येष्ठ पुत्र नरेंद्र पटेल बाबूजी रहे जिन्होंने सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया और मैदान पर बल्लेबाजी की आयोजन समिति ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। मैच का आंखों देखा हाल कल्याण सिंह लोधी एवं अनिल पुरोहित ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया इस मौके पर नरेंद्र पटेल बाबूजी, नरेन्द्र लोधी, दिनेश रघुवंशी कमेटी अध्यक्ष, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि रामसिंह रघुवंशी, योगेश जैन युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयपुरा, संतोष रघुवंशी सरपंच प्रतिनिधि करहैया, आशीष पवैया, अरविंद रघुवंशी, गुलाब मेहरा, अशोक रघुवंशी, भूतपूर्व सरपंच बेरखेड़ी, राजेश रघुवंशी, जोगेश रघुवंशी, सुधीर मेहरा, रामकुमार रघुवंशी आदि मौजूद रहे।



