मध्य प्रदेश

फ्लैक्स लगे नहीं और हर पंचायतों को 2900 रुपए के थमा दिए बिल

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
औबेदुल्लागंज । जिस योजना के कारण भाजपा की सरकार भारी बहुमत से सत्ता में आई है। उस योजना के फ्लेक्स के फर्जी भुगतान करने का दबाव जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की 70 ग्राम पंचायतों पर डाला जा रहा है। पंचायत सचिवों का कहना है कि पंचायत में फ्लैक्स लगे ही नहीं, लेकिन उनको 2900 रुपए के बिल दिए गए है।
शासन ने चुनाव के पहले लाड़ली बहना योजना का प्रचार- प्रसार किया था। चुनाव के बाद जिला पंचायत ने पूरे जिले की पंचायतों में 2900 रुपए के दो फ्लेक्स के बिल थमा दिए हैं। जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की 70 पंचायतों के पास यह 2900 रुपए के बिल बैडर के द्वारा सचिवों को दिए है। जिला पंचायत व जनपद पंचायत द्वारा उन बिलों का भुगतान करने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है। जिसका सचिव विरोध नहीं कर पा रहे हैं। कई पंचायत सचिवों ने बताया कि उनकी पंचायतों में चुनाव के पहले यह फ्लेक्स लगे ही नहीं, वह भुगतान क्यों करें। कमिशन के फेर में करीब दो लाख रुपए के बिल बैंडर ने पंचायतों में बांटे है। इस पूरे मामले में जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।
इस संबंध में युक्ति शर्मा, सीइओ, जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज का कहना है कि यह पूरा मामला मेरे जनपद पंचायत में पदस्थ होने के पहले का है। हमने बिल नहीं दिए। जिला पंचायत ने दिए हैं और बैंडर द्वारा ग्राम पंचायतों को दिए गए हैं। यदि किसी सचिव को लग रहा है कि फ्लेक्स नहीं लगे, तो वह राशि देने से मना कर सकता है।

Related Articles

Back to top button