क्राइम

अवैध देशी शराब के साथ मोटरसाईकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना मोहनगढ पुलिस द्वारा दिनांक- 16 जून 2024 को मुखविर की सूचना पर पुंछी तिगैला नंदनपुर से आरोपी रामपाल पिता रतिराम आदिवासी उम्र 28 साल निवासी मझगुंवा थाना दिगौडा जिला टीकमगढ से एक मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलेक्स क्रमांक MP36 ZD 6257 एवं दो बोरियो मे देशी मदिरा रसभरी कम्पनी की 300 पैकिट कुल शराब 60 लीटर कीमती करीब 15000/- रूपये की पकड़ी। आरोपी रामपाल आदिवासी निवासी मझगुवा थाना दिगौडा जिला टीकमगढ को गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य आरोपी मनोहर यादव निवासी मझगुंवा मौके से फरार हो गया। आरोपी रामपाल पिता रतिराम आदिवासी उम्र 28 साल निवासी मझगुंवा थाना दिगौडा जिला टीकमगढ एवं फरार आरोपी मनोहरलाल यादव निवासी मझगुंवा थाना दिगौडा के विरूद्ध थाना मोहनगढ में अपराध क्रमांक 156/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुषमा श्रीवास्तव थाना प्रभारी मोहनगढ, उप निरीक्षक चतुर सिंह, प्र.आर. राघवेन्द्र श्रीवास्तव, आर. अर्जुन यादव, आर. प्रशांत साहू, आर. हितेश तिवारी, आर सुनील कुमार व एनआरएस जानकी अहिरवार, पंचम सूत्रकार सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button