1 लाख की रिश्वत लेते इंजीनियर पकड़ाया, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

इन्दौर में इंजीनियर लोकायुक्त पुलिस ने किया ट्रैप
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
इंदौर । एमपी के इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर को 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बता दें कि इंदौर शहर का मामला सामने आया है। जहां लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। यह रिश्वत आउटसोर्स के कर्मचारी के जरिए ली गई थी। बताया जा रहा है कि घरेलू कनेक्शन के नाम पर दो लाख रूपए की मांग की गई थी।
बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी रिश्वत इतनी बड़ी रकम से लोकायुक्त पुलिस को शिकायत करने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था। लोकायुक्त पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी चाणक्य शर्मा ने 23 अक्टूबर को लोकायुक्त एसपी डॉ राजेश सहाय को शिकायत मिली थी। जिसमें बताया गया था कि उनके मकान नंबर 45 पीवाय रोड 3 कमर्शियल कनेक्शन पहले से लगे हुए थे। जिसमें जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद साहू द्वारा चाणक्य शर्मा के मकान का सर्वे करने के बाद कमर्शियल विद्युत कनेक्शन पैनल से एक घरेलू विद्युत कनेक्शन देने हेतु एवज में दो लाख रूपए की रिश्वत मांगी गई थी।
लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा-
फरियादी चाणक्य शर्मा इंजीनियर के बताए हुए सुभाष चौक स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान इंजीनियर ने आटसोर्स कर्मचारी कुरैशी को रूपए लेने के लिए कहा। रूपए लेते ही लोकायुक्त के अधिकारियों ने रिश्वतखोरों को ट्रैप कर लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनसे पूछा ताज किया जा रही है।



