मध्य प्रदेश

बड़े ही धूमधाम से निकली भगवान जगदीश स्वामी की यात्रा

रिपोर्टर :आकाश गोहिल
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में नगर में परंपरागत रूप से निकाली जाने वाली पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुई जगदीश स्वामी की रथ यात्रा जगदीश मंदिर माला फाटक से धार्मिक सेवा संघ के तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। जगदीश स्वामी अपने मंदिर से भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा के साथ रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले संत और भक्त जनों ने झूम-झूमकर उनकी जय जयकार करते हुए रथ को रस्सी से खींचते हुए चल रहे थे। भजन मंडलियां ढोल, मजीरा, झांझर आदि के साथ भजनों की प्रस्तुति दे रही थी। वहीं महिलाएं रथ के पीछे-पीछे गीत गाती चल रहीं थीं।
अखाड़ों के युवा डीजे की धुन एवं ढोलकों की थाप पर लेझमें बजाते व नाचते-गाते चल रहे थे। बुंदेलखंड की मशहूर रमतूला पार्टी ने जगह-जगह अपनी कला के रंग बिखेरे तो लोग कौतूहल वश देखते नजर आए। रथ यात्रा जगदीश मंदिर से शुरू होकर माला फाटक, बजरिया, किला, कबीट चौराहा, गांधी बाजार पुराना स्टैंड, सागर रोड से नया बस स्टैंड होती हुई दशहरा मैदान पहुंची।

Related Articles

Back to top button