बसंती हल्केराम लोधी निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित
गैरतगंज । ग्राम पंचायत चांदपुर में उपसरपंच चुनाव संपन्न हुए। जिसमें बसंती हल्केराम लोधी को निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित घोषित हुई।
नवनिर्वाचित उपसरपंच ने बताया कि चांदपुर में भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत एवं विकास उनका मुख्य लक्ष्य है। सभी हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिले, सड़क, नाली निर्माण, जनभागीदारी, विधायक विकास निधि सांसद निधि जिला पंचायत निधि से बनने वाले ग्रेवल रोड, मुरमी करण आदि सही मानक स्तर पर बने एवं बिना कमीशन खोरी बिना भ्रष्टाचार के इनका निर्माण हो, ग्रामसभा नियमित रूप से कार्य करें। सभी ग्राम वासियों का ग्राम सभा में सक्रिय योगदान हो। सभी पंचों को उनके अधिकार प्राप्त हो एवं गांव के विकास में सभी पंचों का योगदान एवं सम्मान हो यही मेरी प्राथमिकताएं हैं। साथ ही उन्होंने सभी पंचों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। ग्राम वासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।



