धार्मिकमध्य प्रदेश
बसंत पंचमी पर्व पर सन्यासी मंदिर में कन्याभोज व भंडारा का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान सहित ग्रामीण क्षेत्र में बसंत पंचमी पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान कर विद्यादायिनी माता सरस्वती का श्रद्धालुओं द्वारा श्रध्दाभाव के साथ पूजन अर्चना कर प्रकट्योत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया । बसंत पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार झंडा चौंक स्थित सन्यासी बाबा मंदिर में मंगलवार रात को सुंदरकांड, रामायण पाठ, भजन कीर्तन का आयोजन हुआ जो रात भर चलता रहा । बुधवार को सुंदरकांड समापन पर पंडित मौजीलाल पौराणिक द्वारा विधिवत हवन पूजन कराया। तत्पचात कन्या भोज के साथ भंडारा का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चलता रहा जिसमें बड़ी संख्या श्रध्दालु गण मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर सन्यासी बाबा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।



