क्राइम

पत्नी के आत्महत्या के 15 घंटे बाद पति ने बहन को मैसेज कर की आत्महत्या

दोनों का एक साथ होगा अंतिम संस्कार
मृतक का एक साल पहले हुआ था मृतिका से विवाह
पति-पत्नी दोनो ने फांसी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । 1रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज से है जहां बुधवार के सुबह करीब 11बजे एक नव विवाहिता अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल गई, जिसे परिजनों ने तुरंत उतार कर सागर अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत के करीब 15 घंटे बाद पति ने सागर से सुल्तानगंज अपने घर आकर सुबह पांच बजे नदी के किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
आपको बता दें सुल्तानगंज थाना के पीछे बरउआ मोहल्ला में रहने वाला भरत रैकवार पिता रघुनाथ रैकवार उम्र करीब 28 वर्ष का विवाह 1 वर्ष पूर्व दमोह जिले के सेयोन गांव में हुआ था पत्नी सावित्री उम्र करीब 24 वर्ष ने बुधवार के सुबह 11 बजे अपने घर के ही अंदर फांसी के फंदे पर झूल गई थी उस वक्त मृतक भरत रैकवार हनोता गांव गया था. सूचना मिलने पर वह भी तुरंत वापस आया और सागर अस्पताल पहुंचा । रात हो जाने के कारण मृतिका के शव का पीएम नही किया गया. शव के लिए मरचूरी में रखा गया. वही मृतक अपनी मां को लेकर सुल्तानगंज अपने घर आ गया. सुबह पांच बजे उठ कर अस्पताल के पीछे नदी किनारे कोहा के पेड़ से फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली. मृतक ने आत्महत्या करने से पहले अपनी बहन को मोबाइल पर मैसेज कर लिखा था. कि में अब घर नहीं आऊंगा मुझे देख लेना में अस्पताल के पीछे नदिया के किनारे मिलूंगा . मृतक की बहन ने मैसेज देखकर तुरंत परिजनों को बताया और परिजनों ने तलाश शुरू कर दी. मृतक भरत का शव नदी किनारे एक कोहा के पेड़ पर झूलता हुआ मिला. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button