बाइको की आमने सामने भिड़त, पिता दो पुत्रियों सहित घायल

रायसेन। शनिवार को थाना कोतवाली रायसेन के सागर भोपाल स्टेट हाइवे पर गर्ल्स स्कूल के सामने दो मोटर साइकिलों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें भोपाल निवासी बुजुर्ग व उनकी दो पुत्रियों सहित दूसरी मोटरसाइकिल सवार युवक को भी चोटें आईं हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर सीसीबी बैंक शाखा अर्जुन नगर रायसेन आ रहे थे। उनके साथ उनकी दो पुत्रियां माही गुप्ता, नेहा गुप्ता सवार थीं। इसी दौरान दोपहर सवा एक बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर विजय कुमार गुप्ता निवासी भोपाल उनकी दो बेटियों को लेकर सहकारी बैंक रायसेन केसीसी बनवाने आ रहे थे। तभी गर्ल्स स्कूल सागर रोड़ सामने उनकी बाइक को सामने से दूसरे मोटरसाइकिल चालक युवक ने जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। सड़क हादसे में विजय कुमार गुप्ता निवासी भोपाल के सिर छाती में चोटें लगी है। उनकी दोनों बेटियों के चेहरे नाक और होठों में चोटें लगी। राहगीरों ने मदद कर आटो से जिला अस्पताल इलाज कराने लेकर पहुंचे।
घायलों को लेकर कुछ लोग जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंचे तब करीब 20 मिनट तक स्ट्रेचर और बार्डवाय को अरुण शेंडे, हुकम सिंह तेकाम ने वार्डबॉय को पुकारा तो किसी कर्मचारी ने उनकी पुकार नहीं सुनी। तभी नाराजगी जाहिर करते हुए अरुण शेंडे ने सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ़ से शिकायत की।इसके बाद उन्होंने खुद स्ट्रेचर हाथों से धकेलते हुए मरहम पट्टी कराने के लिए ओटी तक लेकर पहुंचे। यह कोई नया मामला नहीं है। जब तब अस्पताल गेट पर बार्डवॉय स्ट्रेचर गायब रहते हैं। जबकि यह सब काम उन्हीं का रहता है।



