क्राइम

बाइक सवारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत

घर से बाजार का कहकर निकले थे दोनो युवक,
ग्राम कुचवाड़ा के पास हुआ हादसा

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । बाइक सवारों के आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है और इन दुर्घटनाओं में काल के गाल में समा रहे है, इसके बाबजूद भी हेलमेट लगाने में संकोच करते है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार देर रात लगभग आठ बजे थाना क्षेत्र के ग्राम कुचवाड़ा के समीप एक अज्ञात वाहन द्वारा मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।
थाना एएसआई ऊदल सिंह ने बताया कि रामकुमार कुशवाहा पिता रमेश कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम और सुनील ठाकुर उम्र 30 वर्ष पिता सुखदेव ठाकुर निवासी बेरखेड़ी थाना बनखेड़ी अपने घर से शुक्रवार सुबह बाइक क्रमांक एमपी 05 एमजे-7668 से बाजार जाने का कहकर निकले थे। जिनकी रात्रि में थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड पर ग्राम कुचवाड़ा और सिंहपुर के बीच में हरिगोविंद लोधी के खेत के पास किसी अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए गए। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला कायम कर जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button