बाइक सवारों को अज्ञात वाहन से टक्कर, दो की मौत
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के देतपोन स्टैंड तिराहा पर बुधवार की रात्रि में मोटरसाइकिल सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साईंखेड़ा नगर के शीतल लोधी पिता सुंदर लाल लोधी 26 वर्ष एवं आकाश मेहरा पिता भगवानदास मेहरा उम्र 22 वर्ष निवासी माता वार्ड बुधवार की रात्रि करीब 11:00 बजे गाडरवारा से साईंखेड़ा अपनी बाइक द्वारा आ रहे थे कि स्टेट हाईवे 44 के देतपोन स्टैंड तिराहा पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों नवयुवको की मौत हो गई। दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के उपरांत शव परिजनों को सौंप कर अंतिम संस्कार किया गया ।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन पर मामला कायम कर जांच जारी है और वाहन को जल्द से जल्द पकड़ कर उस पर कार्यवाही की जाएगी।



