क्राइम
अज्ञात व्यक्ति की लाश जंगल मे मिली, पुलिस ने लिया जांच में
गढ़ी । गुरुवार 1 सितंबर को ग्राम गढ़ी के चौकीदार छोटेलाल जाटव ने पुलिस चौकी गढ़ी को सूचना दी कि ग्राम गढ़ी के मावलखोह मंदिर के पास जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव सागौन के पेड़ के नीचे पड़ा है जो काफी पहले का लग रहा है । सागौन के पेड़ की डाल से रस्सी बंधी है। मृतक का शव सड़ गया है और रस्सी से नीचे गिर गया है। कमर में पेंट पहने है पास में खोपड़ी भी पड़ी है ।
सूचना पर चौकी गढ़ी थाना गैरतगंज में मर्ग क्रमांक 54/22 धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता कायम कर जांच की जा रही है। मृतक की जेब से पर्स मिला है जिसमें कागजात मिले हैं पेंट की जेब से बेल्ट को उतारा गया है और पास में ही जूते मिले हैं । पुलिस ने घटना स्थल के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुई अज्ञात मृतक की पहचान होने पर थाना गैरतगंज को सूचित करने का आग्रह किया है।





