मध्य प्रदेश
बाबू बजरंगी कुशवाहा पुनः नियुक्त किए गए संभागीय अध्यक्ष
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रांतीय कुशवाहा महासभा मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक एवं होली मिलन समारोह में बाबू बजरंगी कुशवाहा बेगमगंज को भोपाल संभाग का संभागीय अध्यक्ष पुनः नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर लोगों ने वरिष्ठों का आभार व्यक्त कर नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष को दी बधाई।
वरिष्ठों का आभार व्यक्त कर बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, दिलीप सिंह कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, प्रहलाद सिंह कुशवाहा, परसू भैया पूर्व पार्षद, संजीव कुशवाहा, अमर सिंह , पुष्पेंद्र कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा अर्पित, विपिन कुशवाहा, कपिल कुशवाहा लखन कुशवाहा, गौरी शंकर कुशवाहा आदि समाज बंधु शामिल हैं।



