नौ वर्षों से स्वयं बनाते हैं माता रानी की प्रतिमा, दूर दूर से दर्शन करने आते हैं भक्तगण

चल समारोह दशहरा पर्व में पालकी में विराजमान हो कर चली माई विसर्जन को जूलूस में रही आकर्षण का केन्द्र
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र अन्तर्गत स्टेट बैंक गोरी तिराहा में स्थापित मां दुर्गा शक्ति की प्रतिमाओं में सबसे विश्वसनीय और छोटी प्रतिमा को स्वरूप देने वाले छात्र उदित विश्वकर्मा के द्वारा यह मूर्ति बनाई गई है । आप सभी को बताना चाहेंगे कि उदित ने पढ़ाई के साथ साथ अपने हाथों की कला से माता रानी का स्वरूप दिया है । वही उनको दुर्गा माता और गणेश की प्रतिमा बनाने में रुचि अधिक रखते हैं । यह उनके द्वारा बनाई गई आठवीं प्रतिमा है । इसी कला की उपलब्धता पर इन्हें सीएम राइस स्कूल पंडित विष्णु दत्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के द्वारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक उपाध्याय के द्वारा मंच से उन्हें दो बार सम्मानित भी किया गया हैं । साथ ही उन्हें पूर्व विधायक नंदनी मरावी के द्वारा भी प्रशस्ति पत्र भी दिया गया । देखा जाए तो उनकी कला की सराहना पूरे शहर में है। इस प्रतिमा को देखने शहर एवं ग्रामीण वासी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इतनी सुंदर और सबसे विश्वसनीय प्रतिमा स्थापित करने वाले छात्र उदित विश्वकर्मा की सराहना भी करते हुऐ। दशहरा पर्व चल समारोह में पालकी में विराजमान हो कर माता रानी विसर्जन जुलूस के साथ निकली इस दौरान मनमोहक दृश्य देख सभी ने इसकी प्रशंसा की।

