पर्यावरणमध्य प्रदेश

अनदेखी के कारण दम तोड़ रहा है नयाखेड़ा पंचायत का तालाब

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले की तहसील देवरी की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा का लगभग 100 वर्षों पुराना तालाब अनदेखी के अभाव के कारण दम तोड़ रहा है। एक ओर जहां सरकार पानी के स्त्रोतों को बचाने के लिए प्रयास कर रही हैं तथा अभियान भी चला रही है इसके बाद भी ग्राम पंचायत नयाखेड़ा तालाब की हालत काफी खराब नजर आ रही है। देखरेख की अनदेखी के कारण तालाब गंदगी से भरा पड़ा है। तालाब में कचरा, कूड़ा, प्लास्टिक डिस्पोजल, पन्नी, कांच की बोतल आदि से गंदगी का अंबार लगा हुआ है । 100 वर्ष पुराना यह तालाब पहले ग्रामीणों के पानी के उपयोग का मुख्य साधन था तथा मवेशियों के लिए तालाब का पानी पीने के लिए उपयोग किया जाता था लेकिन इस तालाब में कई वर्षों से पानी की एक बूंद भी नहीं रहती इसका मुख्य कारण है कि तालाब चारों तरफ से क्षतिग्रस्त है उसकी बाउंड्री बाल टूटी पड़ी हुई है कई वर्षों से आज तक ना तो तालाब का गहरीकरण हुआ है और ना ही बाउंड्री वॉल की व्यवस्था है इसी के चलते तालाब के चारों और गंदगी डेरा जमाये हुए हैं ।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले इस तालाब से पानी ले जाकर घर गृहस्थी का काम चलाते थे एवं मवेशियों के लिए भी इस तालाब के पानी का उपयोग किया जाता था लेकिन अब कई वर्षों से यह तालाब पानी की बूंद बूंद को तरस रहा है।

Related Articles

Back to top button