मध्य प्रदेश

बाल दिवस के उपलक्ष्य में सिद्धि विनायक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हुआ बाल मेले का आयोजन

रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी। 14 नवम्बर बाल दिवस के उपलक्ष्य में तहसील सिलवानी के अंतर्गत कस्वा बम्होरी स्थित सिद्धि विनायक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में भव्य एवं आकर्षक बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां आयोजित की। जिसमे भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मलखान पटेल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की मेले में स्कूली बच्चों ने उमंग एवं उत्साह से भाग लिया मेले में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के पकवानों की दुकान की स्टाल सजाई जिसमे बच्चों द्वारा खरीददारी कर आनंद उठाया बही मेले में बच्चों द्वारा कला पेंटिंग,की प्रदर्शनी तथा स्टेज शो, नृत्य खेल में भाग लेकर कला का प्रदर्शन किया स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों को माइंड गेम भी कराए जिससे दिमाक का विकास हो कार्यक्रम में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके माता पिता एवं टीचरों ने उनका उत्साह बर्धन किया जिसमे बच्चों का उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि मलखान पटेल, पंकज आचार्य स्कूल संचालक, श्रवण पटेल, शिवपाल सिंह राजपूत बच्चों के माता पिता एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button